Gold prices today : अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते शुक्रवार को सोना लगभग एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.2 फीसदी मजबूत होकर 51,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 62,695 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया।
अमेरिकी डॉलर में कमजोर से सोने में तेजी
ग्लोबल मार्केट में, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से मिले सपोर्ट के दम पर सोने की कीमतें लगभग एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गईं। हाजिर सोना (Spot gold) 1,867 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ है। हालांकि सप्ताह के दौरान इसमें अभी तक 0.8 फीसदी की मजबूती दिखी है। डॉलर में कमजोरी के चलते विदेशी खरीदारों के लिए सोना ज्यादा आकर्षक हो गया है।
अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी (spot silver) 0.2 फीसदी मजबूत हो कर 22.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि इस सप्ताह अभी तक चांदी 1 फीसदी मजबूत हो चुकी है।
घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने कहा, “मामूली सुधार के साथ सोने में 1,848 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट बना हुआ है। इससे नीचे जाने पर चांदी में और कमजोरी दिख सकती है।”
ब्रोकरेज ने कहा, चांदी की कीमत अगर 21.50 डॉलर के सपोर्ट से ऊपर बनी रहती हैं तो इसमें आगे तेजी दिखने का अनुमान है। 20 डॉलर से नीचे इसमें भागी गिरावट देखने को मिल सकती है।