क्या दमदार तेजी के लिए तैयार है Tata Group का यह शेयर? कंसॉलिडेशन से गुजरते इस स्टॉक पर यह है एक्सपर्ट की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि Tata Motors के इस शेयर में जल्द ही कंसॉलिडेशन का दौर खत्म हो सकता है। यह शेयर शॉर्ट टर्म में 480 रुपये के स्तर से ऊपर जाने पर तगड़ी तेजी दिखा सकता है

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 2:06 PM
वर्ष 2022 की शुरुआत से अब तक टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर लगातार कंसॉलिडेशन से गुजर रहा है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio : वर्ष 2022 की शुरुआत से अब तक टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर लगातार कंसॉलिडेशन से गुजर रहा है। हालांकि, 12 मई, 2022 को एनएसई (NSE) पर 372.30 रुपये पर बंद होने के बाद टाटा ग्रुप की इस फ्लैगशिप कंपनी के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शेयर मामूली कमजोरी के साथ 437 रुपये के आसपास बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि Tata Motors के इस शेयर में जल्द ही कंसॉलिडेशन का दौर खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर शॉर्ट टर्म में 480 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

चौथी तिमाही में किया अच्छा सुधार

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा ने कहा, टाटा मोटर्स आईसीई से ईवी में बदलाव की सबसे बड़ी लाभार्थी कंपनियों में से एक रही है। उसने जल्दी पहल की और साथ ही उसे ग्रुप की दूसरी कंपनियों के साथ तालमेल का भी फायदा मिला है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के नतीजों में भारतीय बाजार में अच्छा सुधार दर्ज किया। उसके पैसेंजर व्हीकल्स को अच्छी डिमांड मिली और सीवी बिजनेस में रिकवरी आई। हालांकि चीन में लॉकडाउन और मंदी के जोखिम से उसकी जेएलआर पर निकट भविष्य में दबाव दिख रहा है।


LIC का शेयर क्या 800 रुपये से नीचे जाएगा? जानिए एमके ग्लोबल ने क्या बताया है

लंबी अवधि के लिए एक्सपर्ट पॉजिटिव

मीणा ने कहा, सेमीकंडक्टर की कमी और बढ़ती कॉस्ट पूरे नतीजे हासिल करने में सबसे बड़ी बाधा हैं। हालांकि मीडियम टर्म में ये समस्याएं दूर हो जाएंगी। कंपनी भारतीय और वैश्विक दोनों बाजारों में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। उसे अच्छे कैश फ्लो से टारगेट हासिल करने में मदद मिलेगी। इसलिए हम लंबी अवधि के नजरिये के साथ कंपनी को लेकर पॉजिटिव हैं।

इस ड्रोन स्टॉक में लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट, जानिए कितनी लंबी रह सकती है इसकी उड़ान

प्राइस चार्ट पैटर्न पर क्या दिख रहा है ट्रेंड

टाटा मोटर्स के शेयर के प्राइस चार्ट पैटर्न पर चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया ने कहा, कंपनी के शेयरों में ट्रेंड ‘साइडवेज डाउन से साइडवेज अप’ का बना हुआ है और स्टॉक 470 से 480 रुपये के स्तर पर ऊपर जाने पर तगड़ी तेजी दिखा सकता है। मौजूदा पैटर्न के हिसाब से टाटा ग्रुप का शेयर 390 से 480 रुपये की रेंज में है। अगर किसी के पोर्टफोलियो में यह शेयर है तो उन्हें होल्ड करने की सलाह है, जबकि नए इनवेस्टर्स 325 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपये के स्तर पर इसे खरीद सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।