Gold Prices Today : नौ महीने में सबसे सस्ता हुआ सोना, क्या अब है खरीदारी का मौका?

डॉलर के 20 साल की ऊंचाई पर पहुंचने के साथ मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें अपने नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10.30 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) में 0.10 फीसदी कमजोरी के साथ 50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है

Gold Prices Today : डॉलर के 20 साल की ऊंचाई पर पहुंचने के साथ मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें अपने नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि, यूरो में डॉलर की तुलना में कुछ सुधार देखने को मिला। हाजिर सोना 0.1 फीसदी मजबूत होकर 1,734.97 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। इससे पहले पीली धातु ने बीते साल 30 सितंबर को 1,722.36 डॉलर को अपना निचला स्तर छूआ था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी मजबूत होकर 1,734.20 डॉलर प्रति औंस पर है।

एमसीएक्स पर भी सोना कमजोर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10.30 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) में 0.10 फीसदी कमजोरी के साथ 50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है, वहीं चांदी में 0.59 फीसदी कमजोरी के साथ 56,590 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार हो रहा है।


डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट जारी, क्या 80 का लेवल पार कर जाएगा?

एक दायरे में बना हुआ है सोना

स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट के सीनियर कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट निर्पेंद्र यादव ने कहा, सोने की कीमतें 51,000-50,400 की रेंज में बनी हुई हैं। डॉलर में मजबूती के चलते ऊपर की रेंज पर खासा दबाव बना हुआ है। सोने को 51,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रेजिस्टैंस और 50,400 रुपये पर सपोर्ट बना हुआ है। वहीं चांदी में 57,500 रुपये प्रति किग्रा पर रेजिस्टैंस और 56,000 रुपये पर सपोर्ट है।

क्यों है कीमतों पर दबाव

कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, कोमेक्स गोल्ड 1,730 डॉलर प्रति औंस के साथ सितंबर, 2021 के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स सेफ हैवन बाइंग के चलते 2002 की ऊंचाई पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी कमोडिटीज की तर्ज पर सोने की कीमतों पर भी दवाब है, जिससे इंफ्लेशन हेज के रूप में भी सोने के प्रति आकर्षण कम हो गया है।

PM Ujjwala Yojana Online: सरकार दे रही है फ्री में गैस सिलेंडर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कहां है सपोर्ट, कहां है रेजिस्टैंस

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, बुलियन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सोने को आज 50,350–50,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट, जबकि 50,860–51,040 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी में 56,350-55,750 रुपये प्रति किग्रा पर सपोर्ट, जबकि 57,480–57,810 पर रेजिस्टैंस है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।