डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट जारी, क्या 80 का लेवल पार कर जाएगा?

डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया दबाव में दिखा। शुरुआती कारोबार में यह डॉलर के मुकाबले गिरकर 79.95 के स्तर पर आ गया। इस साल की शुरुआत से रुपया अब तक 6 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 10:48 AM
यूएस डॉलर इंडेक्स सोमवार को 108.02 पर पहुंच गया। यह इसका 20 साल का सबसे ऊंचा लेवल है।

रुपया (Rupee) में गिरावट रुक नहीं रही है। मंगलवार को भी डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया दबाव में दिखा। शुरुआती कारोबार में यह डॉलर के मुकाबले गिरकर 79.95 के स्तर पर आ गया। इस साल की शुरुआत से रुपया अब तक 6 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

रुपया में कमजोरी की कई वजहे हैं। दुनिया की प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर मजबूत हो रहा है। इंडिया का ट्रेड डेफिसिट बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। फॉरेन इनवेस्टर्स इंडियन मार्केट में लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?


यूएस डॉलर इंडेक्स सोमवार को 108.02 पर पहुंच गया। यह इसका 20 साल का सबसे ऊंचा लेवल है। इस साल अब तक डॉलर इंडेक्स करीब 12 फीसदी चढ़ चुका है। अमेरिका में इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहा है। इस वजह से डॉलर में मजबूती आ रही है।

मेहता इक्विटीज के वीपी (कमोडिटीज) राहुल कलांतरी ने कहा, "हमें इस हफ्ते डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। यह 106.40 के स्तर को बनाए रखने की कोशिश करेगा।"

ICICI Direct ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, " डॉलर में मजबूती और ग्लोबल मार्केट में सेंटिमेंट कमजोर होने की वजह से आज रुपये पर दबाव रह सकता है। विदेशी इनवेस्टर्स की बिकवाली और ग्लोबल इकोनॉमी में स्लोडाउन की वजह से रुपया और गिर सकता है। बाजार को इनफ्लेशन के डेटा का इंतजार है। उम्मीद है कि यह लगातार तीसरे महीने 7 फीसदी के ऊपर रहेगा।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "इस बीच RBI ने रुपया को सहारा देने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। NRI Account में डॉलर की आवक बढ़ाने और इंटरनेशनल ट्रेड का सेटलमेंट रुपया में करने के लिए RBI के कदमों से रुपया को कुछ सपोर्ट मिल सकता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।