Gold Prices Today : सोने की कीमतों में मजबूती, रूस से आयात पर प्रतिबंध के फैसले का दिखा असर

एनालिस्ट्स ने कहा कि जी7 देशों के रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध के फैसले से बुलियन को शॉर्ट टर्म के लिए सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 1:51 PM
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.4 फीसदी मजबूत होकर 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया

Gold prices Today : जी7 देशों के रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का असर भारतीय बाजार में पीली धातु की कीमतों पर दिखा। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.4 फीसदी मजबूत होकर 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.9 फीसदी मजबूत होकर 60,927 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है।

ग्लोबल मार्केट में क्यों बढ़ी कीमतें

वैश्विक बाजारों की बात करें हाजिर सोने (spot gold) की कीमतें 0.5 फीसदी बढ़कर 1,835.58 डॉलर प्रति औंस पर रहीं। एनालिस्ट्स ने कहा कि जी7 देशों के रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध के फैसले से बुलियन को शॉर्ट टर्म के लिए सपोर्ट मिल रहा है। सात अमीर देशों के संगठन जी7 के चार देशों ने मॉस्को पर सख्ती के लिए रविवार को रूस से सोने के आयात पर रोक लगा दी थी।


क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से कम नहीं होगा कार्बन उत्सर्जन? इसीलिए, हाइब्रिड कारों पर दांव लगा रही Maruti Suzuki

अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी (spot silver) 1.2 फीसदी बढ़कर 21.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

क्यों मिला सोने की कीमतों को सपोर्ट

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, “जी7 देशों के प्रतिबंध के अलावा निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों और ग्रोथ में सुस्ती के अनुमान के चलते ग्रोथ की चिंताएं पैदा होने से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड ईटीएफ से धन की निकासी से इनवेस्टर्स की तरफ से कमजोर खरीद दिख रही है।”

आईएनजी ग्रोप एनवी के हेड (कमोडिटीज स्ट्रैटजी) वॉरेन पैटरसन ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा, रूस से सोने के आयात पर रोक के जी7 देशों के फैसले का सीमित असर रहने की संभावना है, क्योंकि इंडस्ट्री ने रूसी सोने पर बंदिशों के मद्देनजर पहले ही कदम उठा लिए हैं।

कॉटन की कीमत 30,000 रुपये से नीचे जाने के आसार, जानिए क्या है वजह

सोने और चांदी का आउटलुक

मेहता इक्विटीज लि. के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, हमें दोनों कीमती धातुओं में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। रुपये में देखें तो सोने में 50,440-50,110 पर सपोर्ट, जबकि 50,980-51,240 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं, चांदी में 59,280-58,710 पर सपोर्ट, जबकि 60,480-60,910 रुपये पर रेजिस्टैंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।