Gold Prices Today : छह दिन में 1,600 रुपये सस्ता हुआ सोना, क्या अब खरीदारी का है सही समय

Gold rates today : ग्लोबल मार्केट में यूएस डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में उछाल से सोने में गिरावट बनी हुई है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 12:10 PM
सोने को आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौरान निवेश के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है

Gold rates today : वैश्विक बाजारों की तर्ज पर भारतीय बाजार में सोमवार को लगातार छठे दिन सोने की कीमतों में कमजोरी रही। ग्लोबल मार्केट में यूएस डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स में उछाल से सोने में गिरावट बनी हुई है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.44 फीसदी कमजोर होकर 52,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1.3 फीसदी गिरावट के साथ 65,745 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। पिछले छह दिन में सोना लगभग 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना दो हफ्ते के निचले स्तर पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, यूएस डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड्स (bond yields) में उछाल के बीच सोना दो हफ्ते के निचले स्तर के करीब है। हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी कमजोरी के साथ 1,928.08 डॉलर प्रति औंस पर है, जो 7 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी (spot silver) 0.2 फीसदी कमजोर होकर 24.10 डॉलर प्रति औंस और प्लेटिनम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 928.77 डॉलर के स्तर पर बनी हुई है।


Adani Power 1 लाख करोड़ ₹ क्लब में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की छठी कंपनी बनी, ऑल टाइम हाई पर स्टॉक

ग्रोथ में कमजोरी की आशंका से कीमती धातुओं को मिल रहा सपोर्ट

मेहता इक्विटीज के वीपी (कमोडिटीज) राहुल कलांत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की संभावनाओं और इकोनॉमिक ग्रोथ में कमजोरी के आउटलुक से कीमती धातुओं को निचले स्तरों पर सपोर्ट मिल रहा है। सोने को आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौरान निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है।

सोना और चांदी कीमतों को किन स्तरों पर है सपोर्ट

कलांत्री ने कहा, “सोने को 1,917-1,905 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 1,940-1,948 पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 23.80-23.62 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 24.34-24.55 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। रुपये में बात करें तो सोने को 51,920-51,770 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 52,420-52,550 रुपये पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 66,050-65,710 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 66,890-67,270 रुपये पर रेजिस्टैंस है।”

जीवनसाथी के नाम पर घर हो तो भी HRA क्लेम नहीं होगा रिजेक्ट, ITAT का बड़ा फैसला

अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी यील्ड्स हाल के ऊपरी स्तरों से नीचे आ चुकी है। चीन में कोविड के बिगड़ते हालात के चलते दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थ में मंदी की आशंकाएं गहरा गई हैं। देश की कोविड जीरो पॉलिसी से निवेशकों को वैश्विक सप्लाई चेन और डिमांड के बाधित होने की आशंका है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।