Adani Power का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए के पास, सिर्फ एक महीने में 109% चढ़े शेयर

बाजार जानकारों का अनुमान है कि पावर कंपनियां वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करेंगी। इस उम्मीद के दम पर ही पूरे पावर पैक में तेजी देखने को मिल रही है.

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Adani Power ने हाल ही में राजस्थान के सरकारी विद्युत वितरण कंपनी से ब्याज सहित 3000 करोड़ रुपये की बकाया राशि प्राप्त की है

Adani Power अडानी ग्रुप की छठी ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। इस खबर के बीच आज यानी सोमवार के कारोबार में यह स्टॉक 270.80 रुपये पर ऑल टाइम हाई लगाता नजर आया है। पिछले एक महीने में Adani Power के शेयर 109% से ज्यादा चढ़ चुके हैं।  25 अप्रैल, सोमवार को यह शेयर शुक्रवार के बंद भाव से 5% ऊपर है। इस साल अब तक यह शेयर 165 फीसदी से ज्यादा भागा है जबकि इस महीने इस शेयर में 46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

बता दें कि इसके पहले Adani Green Energy, Adani Transmission, Adani Total Gas, Adani Enterprises and Adani Ports & Special Economic Zone अडानी ग्रुप की ऐसी कंपनियां रही हैं जिन्होंने 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का मालइस्टोन हासिल किया है।

इस पावर स्टॉक में इस साल के शुरुआत से तेजी देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों का अनुमान है कि पावर कंपनियां वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करेंगी। इस उम्मीद के दम पर ही पूरे पावर पैक में तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा बाजार जानकारों का यह भी मानना है कि पावर वितरण कंपनियों की तरफ से बकाये के भुगतान के चलते पावर प्रोड्यूसर कंपनियों के कैश फ्लो में मजबूती की संभावनाएं हैं।


पिछले हफ्ते United Breweries और Marathon Nextgen में रहा जोरदार ऐक्शन, अब इनमें क्या करें, बने रहें या निकलें!

गौरतलब है कि मध्य मार्च से ही पूरे देश में तापमान बढ़ने के कारण बिजली की मांग में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़ता नजर आया है। Adani Power ने हाल ही में राजस्थान के सरकारी विद्युत वितरण कंपनी से ब्याज सहित 3000 करोड़ रुपये की बकाया राशि प्राप्त की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में ही राजस्थान की विद्युत वितरण कंपनी को बकाया लौटाने के निर्देश दिए थे और तभी से इस स्टॉक में तेजी आनी शुरु हो गई थी लेकिन बकाया वापस मिलने के बाद इस शेयर में और तेजी आई।

बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि पावर सेक्टर में तमाम और सुधार किए गए हैं जिसके कारण भी पावर पैक में तेजी देखने को मिल रही है। देश में शहरी जनसंख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हाल के कुछ महीनों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। इसके अलावा साफ-सुथरी और विश्वसनीय पावर सप्लाई की बढ़ती मांग पावर सेक्टर के लिए बड़े मौके उत्पन्न कर रही है। जिसका असर पावर शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।