UB और Marathon Nextgen में पिछले हफ्ते रहा जोरदार एक्शन, अब इनमें क्या करें, बने रहें या निकलें!

GE Shipping- इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। आगे इस स्टॉक में 450-485 रुपये का लक्ष्य मुमकिन है। नीचे की तरफ 385-370 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
Sterlite Technologies और Schneider Electric Infrastructure में भी 22 अप्रैल को लंबे समय के बाद लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जोरदार बढ़त देखने को मिली थी

पिछले 2 कारोबारी सत्रों में ढाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त के बाद 22 अप्रैल को बाजार 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग, फार्मा, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेस ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। चुनिंदा FMCG, IT और ऑटो शेयरों ने भी बाजार पर दबाव बनाया। US फेड के ब्याज दरों पर आक्रमक रूप के चलते बिकवाली का दबाव और बढ़ता नजर आया ।

22 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा टूटकर 17,172 के स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते दिग्गज शेयरों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों को प्रदर्शन बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.90 फीसदी टूटकर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी टूटकर बंद हुआ था।

पिछले हफ्ते कुछ शेयरों में अच्छा खासा एक्शन देखने को मिला था। इसमें से United Breweries भी एक ऐसा ही शेयर है। 22 अप्रैल को यह शेयर एफएंडओ सेगमेंट में टॉप गेनर रहा था। कारोबार के अंत में यह स्टॉक 4.2 फीसदी की बढत के साथ 1,546 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह Marathon Nextgen Realty में 148.1 रुपये पर अपरसर्किट लगता नजर आया था।


इसके अलावा Sterlite Technologies और Schneider Electric Infrastructure में भी 22 अप्रैल को लंबे समय के बाद लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जोरदार बढ़त देखने को मिली थी। शिपिंग और डिफेंस स्टॉक में आई हालिया तेजी में GE Shipping भी भागीदारी करता नजर आया था और इसमें भी 22 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

Sterlite Technologies 22 अप्रैल को 14 फीसदी बढ़कर 235 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Schneider Electric Infrastructure 13 फीसदी की बढ़त के साथ 147 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि GE Shipping 4.4 फीसदी की बढ़त के साथ 413 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

आइए जानते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज की राजेश पालविया की राय

Sterlite Technologies- यह स्टॉक अभी भी बुलिश मोड में नजर आ रहा है। निवेशक इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर खरीद भी कर सकते हैं। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रह सकते हैं। इस स्टॉक में 265-285 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस खरीद के लिए 210-200 रुपये पर स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

Schneider Electric Infrastructure- जिनके पास यह स्टॉक है वह बने रहें और इस स्टॉक में नई खरीदारी भी की जा सकती है। आगे इस स्टॉक में 170-185 रुपये का लक्ष्य मुमकिन है। नीचे की तरफ 127-120 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

Marathon Nextgen Realty - इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। आगे इस स्टॉक में 180-200रुपये का लक्ष्य मुमकिन है। नीचे की तरफ 120-105 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर नई खरीद कर सकतें हैं। जिनके पास है बनें रहें।

बाजार की दिशा साफ नहीं, एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचें, Angel One के समीत च्वहाण की सलाह

United Breweries - इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। आगे इस स्टॉक में 1,700-1,750, रुपये का लक्ष्य मुमकिन है। नीचे की तरफ 1,450 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर नई खरीद कर सकतें हैं। जिनके पास है बनें रहें।

GE Shipping- इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। आगे इस स्टॉक में 450-485 रुपये का लक्ष्य मुमकिन है। नीचे की तरफ 385-370 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर नई खरीद कर सकतें हैं। जिनके पास है बनें रहें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।