Sameet Chavan, Angel One
Sameet Chavan, Angel One
Angel One के समीत च्वहाण (Sameet Chavan)का कहना है कि पिछले हफ्ते बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया था जिसके चलते निफ्टी 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17200 के नीचे फिसल गया था। अगल सेशन इससे बेहतर रहा था सेकिन आखिरी कारोबारी घंटों में आई गिरावट के चलते निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ था। हफ्ते के मध्य में एक अच्छी रिकवरी आती दिखी लेकिन 22 अप्रैल फिर मंदड़ियों के हत्थे चढ़ गया और निफ्टी 17200 के नीचे बंद हुआ।
पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। बाजार में ओवर ऑल मंदी वाला ही रहा। जिस तरह से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखने को मिली वो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पिछले हफ्ते की बाजार की चाल से बाजार में दिशा हीनता नजर आ रही है। ये अब किस करवट बैठेगा कहना मुश्किल है।
लेकिन जब तक निफ्टी 17000–16800 के ऊपर टिका हुआ है तब तक उम्मीद कायम है। ऐसे में इस हफ्ते के शुरुआती दिन बाजार की दिशा तय करने के नजरिए से काफी अहम हैं। बाजार की दिशा पकड़ने के लिए ग्लोबल मार्केट पर नजरें बनाएं रहें। जहां तक अहम लेवलों का सवाल है तो निफ्टी के लिए 17300–17450 पर पहली बाधा नजर आ रही है। वहीं, इसके लिए 17000–16800 पर सपोर्ट है।
ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक टाइम ट्रेंड स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक बहुत आक्रामक होकर ट्रेड लेनें से बचें। ऐसे में चुनिंदा शयरों पर ही दांव लगाएं। मोमेंटम ट्रेड्स के लिए स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।
आज के दो कॉल जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है अच्छी कमाई
Jubilant FoodWorks: Buy | LTP: Rs 574.35 | ज्यूबिलैंट फूड में 554 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 612 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसी हफ्ते इस स्टॉक में 6.5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
Piramal Enterprises: Sell | LTP: Rs 2,173.35 | पीरामल एंटरप्राइजेज में 2248 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2060 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इसी हफ्ते इस स्टॉक में 5.2 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।