Trading Picks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में आ सकती है शानदार तेजी

Trading Picks : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-25,500 पर है। 25,180 के SL के साथ खरीदें, लक्ष्य 25,350, 25,450 और 25,500 सेट करें। 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तब बेचें

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 11:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty view : वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 61833-62040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 62150-62389/566 पर है। इसके लिए पहला बेस 62110-60966 पर और बड़ा बेस 60730-60500 पर है

Trading Picks : भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 400 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,505 के आसपास और निफ्टी 100 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,392 के करीब दिख रहा है। एनर्जी को छोड़कर,दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो,मीडिया और PSU बैंक में 0.5-1% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में भी 0.5-0.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

ऐसे में आज क्या हो कमाई की रणनीति, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,450-25,500 पर है। 25,180 के SL के साथ खरीदें, लक्ष्य 25,350, 25,450 और 25,500 सेट करें। 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तब बेचें, सख्त SL 25,550 पर रखें। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,200-25,250 पर और बड़ा सपोर्ट 25,050-25,150 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति


अनुज सिंघल ने कहा कि अब छोटी संख्या में दिसंबर Calls लें और गिरावट पर दिसंबर की Calls जोड़ें। 60,500 का एक ट्रेलिंग SL रखें। SL थोड़ा नीचे है, इसलिए दिसंबर की Calls पर फोकस है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार की राय

सीएनबीसी-आवाज़ के ही वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25339-25361 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 25410-25466/533 पर है। इसके लिए पहला बेस 25200-25177 पर और बड़ा बेस 25122-25087 पर है। कैश मार्केट में FIIs की खरीदारी दिखी है। इंडेक्स में भी की खरीदारी रही है। FIIs की नेट शॉर्ट पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 25,300–25,350–25,400 के स्तर पर कॉल राइटर्स का भारी दबाव है। 25,500 पर सबसे ज्यादा OI है। 25,350 के ऊपर टिकने पर शॉर्ट कवरिंग के साथ नई खरीदारी संभव है। 25,533 का स्तर तेजी के लिए आखिरी बड़ा हर्डल है। 25,533 के ऊपर बाजार में किसी भी तरफ बड़ी मूवमेंट संभव है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 61833-62040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 62150-62389/566 पर है। इसके लिए पहला बेस 62110-60966 पर और बड़ा बेस 60730-60500 पर है। बाजार नए ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ने को तैयार है। 61,000 और उससे ऊपर के स्तरों पर नजर रहनी चाहिए। 60,500 पर PUT OI अब भी मजबूत है। तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। 62,000 CALL में कुछ राइटर्स की पोजीशन से EXIT देखने को मिला है। 60,700 का स्तर सुरक्षित रहने तक BUY ON DIPS की रणनीति रहनी चाहिए। 61,800–62,000 के जोन में मुनाफावसूली जरूरी है। 62,040–62,150 के ऊपर टिकने पर फ्रेश ब्रेकआउट के संकेत मिलेंगे। इस ब्रेकआउट के बाद ऊपर कोई बड़ा हर्डल नजर नहीं आ रहा।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी RADICO में 4660 रुपए के आसपास,4598 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 4730 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। ETERNAL में भी इनकी 370 रुपए के आसपास,365 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 381 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Silver Gold Price Today : कल की भारी बिकवाली के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।