Silver Gold Price Today : कल की भारी बिकवाली के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : पिछले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। लेकिन इनकी कीमतें कई सालों के निचले स्तर के करीब ही बनी हुई हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ की संभावनाओं के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 10:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : सोने-चांदी में यह मामूली रिकवरी एक मुश्किल हफ्ते के बाद आई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4.5% की गिरावट आई, जबकि चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल रही है। 10 बजे के आसपास सोने का दिसंबर वायदा 193 रुपए यानी 0.14 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 134,700 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 216 रुपए यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 168,079 रुपए पर नजर आ रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। लेकिन इनकी कीमतें कई सालों के निचले स्तर के करीब ही बनी हुई हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ की संभावनाओं के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में बहुत कम बदलाव आया और यह $3,856.52 प्रति औंस के आसपास है। सोमवार को यह अक्टूबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर तक गिर गया था। रॉयटर्स के मुताबिक दिसंबर डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% बढ़कर $3,859 प्रति औंस पर आ गया है।

सोमवार को 3.6% की भारी गिरावट के साथ अक्टूबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी में थोड़ी रिकवरी दिखी और यह 0.3% बढ़कर $47.17 प्रति औंस के आसपास है।


सोने-चांदी में यह मामूली रिकवरी एक मुश्किल हफ्ते के बाद आई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4.5% की गिरावट आई, जबकि चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर का मजबूत होना और सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बनाया है।

सोने में क्या हो निवेश रणनीति

LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के VP और रिसर्च एनालिस्ट, जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। डॉलर के मजबूत होने और रुपये में तेजी आने के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमत लगभग ₹2,000 गिरकर ₹1,34,700 पर आ गई है। उन्होंने आगे कहा कि COMEX गोल्ड के $3,875 के स्तर से नीचे जाने के कारण इसका तकनीकी आउटलुक और कमजोर हो गया है। आने वाले हफ्तों में इसकी कीमत $3,550–$3,600 के दायरे तक गिर सकती है।

कुल मिलाकर बाजार का रुझान कमजोर बना हुआ है। बाजार की नजर केविन वॉर्श के बयानों और अमेरिका के रिटेल सेल्स डेटा पर है, ताकि फेडरल रिजर्व की आगे की नीति के बारे में कुछ संकेत मिल सकें।

त्रिवेदी का मानना ​​है कि निकट भविष्य में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ₹1,32,000 से ₹1,36,000 के दायरे में ऊपर-नीचे होती रहेंगी। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे कीमतों में और गिरावट के जोखिम को देखते हुए सतर्क रहें।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का नवंबर वायदा 9.65 रुपए यानी 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,273.60 रुपए पर और क्रूड का दिसंबर वायदा 128 रुपए यानी 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 7,880 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, नैचुरल गैस का नवंबर वायदा 5 रुपए यानी 1.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 289.30 रुपए पर नजर आ रहा था।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनकी MCX SILVER MINI (NOV) वायदा में 169000 रुपए के आसपास, 166400 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 173000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX Lead (NOV) वायदा में भी 193 रुपए के आसपास, 191 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 197 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Gold Price : सोने के भाव पर Goldman Sachs ने कह दी ये बड़ी बात, निवेश के फैसले से पहले इसका रखे ध्यान

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।