MCX पर सोने के भाव में दबाव, Augmont Gold की रेनिशा चेनानी से जानें क्या हैं गोल्ड में खरीद के मौके

डिजिटल गोल्ड में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसमें निवेशकों का सोना सिक्योर्ड वॉलट में सुरक्षित रहता है। डिजिटल गोल्ड का मार्केट सेल्फ रेगुलेटेड है। निवेश इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए इंश्योर्ड होता है

अपडेटेड May 02, 2022 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
डिजिटल गोल्ड में सर्टिफाइड 24 कैरेट सोना मिलता है। डिजिटल गोल्ड में मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता है। डिजिटल गोल्ड सिर्फ 3% GST देना पड़ता है

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी अच्छी और शुभ मानी जाती है। सोने के भाव ऑल टाइम से 4000 रुपए से ज्यादा नीचे हैं। साथ ही कई ज्वेलर्स ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में क्या आपको अपने पोर्टफोलियो में कितना सोना शामिल करना चाहिए ये बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं Quantum AMC के चिराग मेहता,Nirmal Bang Commodities कुणाल शाह और Augmont Gold की रेनिशा चेनानी

सबसे पहले कमोडिटी बाजार पर डाल लेते हैं एक नजर। MCX पर सोना का भाव 51100 रुपए के नीचे दिख रहा है। MCX पर चांदी का भाव 63000 के नीचे है। वहीं, कच्चे तेल का भाव आया 107 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। MCX पर बेस मेटल्स में भारी दबाव है। एल्युमीनियम और जिंक 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं।

अक्षय तृतीया पर करें सोने की शुभ खरीदारी


MCX पर सोने के भाव में दबाव देखने को मिल रहा है। सोना ऊंचाई से 4400 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है। उधर चांदी के भाव ऊंचाई से 10400 रुपए से ज्यादा गिरे हैं। सोना खरीदने से पहले हॉलमार्किंग का ध्यान रखें। लगातार दूसरे दिन COMEX पर सोना 1900 डॉलर के नीचे है। COMEX पर चांदी भी लगातार दूसरे दिन 23 डॉलर के नीचे है। सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता का जरूर ध्यान रखें। सोने के हॉलमार्क गहने ही खरीदें

गोल्‍ड ज्‍वेलरी का मेकिंग चार्ज लगता है। गोल्‍ड और सिल्वर क्वॉइन की टेंपर प्रूफ पैकेजिंग होती है। बिल लेना न भूलें।

Augmont Gold For All की रेनिशा चेनानी ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई अपनी बातचीत में कहा कि नए काम की शुरुआत के लिए अक्षय तृतीया शुभ माना जाता है। इस मौके पर सोने की खीदारी को भी अच्छा माना जाता है। मान्यता के मुताबिक इसी दिन भगवान विष्णु का जन्म हुआ था। आज ही गंगा नदी स्वर्ग से धरती पर आई थीं। आज सोना खरीदने से धन में बढ़ोतरी होती है। अब हम 100-500 रुपए से भी सोना खरीद सकते हैं।

सोने में पिछले 40 सालों में 10 फीसदी का रिटर्न मिला है। इंटरनेशनल सेंटीमेंट का सोने पर असर पड़ता है। रूस-यूक्रेन युद्ध का सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी दिखी है। इक्विटी मार्केट दबाव में हो तो सोने में तेजी दिखती है। कोरोना काल में भी सोने की मांग में तेजी रही। सोने में निवेश के विकल्प की बात करें तो गहने, सिक्के, बार,सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, ETF या म्यूचुअल फंड,वायदा और डिजिटल गोल्ड में खरीदारी की जा सकती है।

रेनिशा चेनानी का कहना है कि निवेश के लिए डिजिटल गोल्ड बेहतर विकल्प है। डिजिटल गोल्ड में बेहद छोटी रकम से निवेश संभव है। 100 रुपए से भी डिजिटल गोल्ड में निवेश संभव है। फिजिकल गोल्ड खरीदने के लिए कम से कम 5000-6000 रुपए चाहिए। डिजिटल गोल्ड में सर्टिफाइड 24 कैरेट सोना मिलता है। डिजिटल गोल्ड में मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता है। डिजिटल गोल्ड सिर्फ 3% GST देना पड़ता है। डिजिटल गोल्ड के दाम पूरे देश में समान रहते हैं। कहीं से भी कभी भी खरीदारी करना संभव है। SPI के लिए सोने में निवेश की सलाह है।

डिजिटल गोल्ड में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसमें निवेशकों का सोना सिक्योर्ड वॉलट में सुरक्षित रहता है। डिजिटल गोल्ड का मार्केट सेल्फ रेगुलेटेड है। निवेश इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए इंश्योर्ड होता है।

Cryptocurrency Prices Today May 02: आज बिटकॉइन में नजर आई तेजी, ये रहा क्रिप्टो बाजार का हाल

कंपनी अक्षय तृतीया पर 2 ऑफर लाई है। इसके तहत डिजिटल सोने की खरीद पर डिजिटल चांदी फ्री मिलेगी। 24 घंटे में चांदी ग्राहक के खाते में आ जाएगी। गोल्ड एटम्स ऑफर में कंपनी सोने-चांदी के तोहफे दे रही है। गिफ्ट करेने के लिए गोल्ड एटम्स अच्छा विकल्प है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।