Get App

MCX पर सोने के भाव में दबाव, Augmont Gold की रेनिशा चेनानी से जानें क्या हैं गोल्ड में खरीद के मौके

डिजिटल गोल्ड में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसमें निवेशकों का सोना सिक्योर्ड वॉलट में सुरक्षित रहता है। डिजिटल गोल्ड का मार्केट सेल्फ रेगुलेटेड है। निवेश इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए इंश्योर्ड होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2022 पर 4:41 PM
MCX पर सोने के भाव में दबाव, Augmont Gold की रेनिशा चेनानी से जानें क्या हैं गोल्ड में खरीद के मौके
डिजिटल गोल्ड में सर्टिफाइड 24 कैरेट सोना मिलता है। डिजिटल गोल्ड में मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता है। डिजिटल गोल्ड सिर्फ 3% GST देना पड़ता है

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी अच्छी और शुभ मानी जाती है। सोने के भाव ऑल टाइम से 4000 रुपए से ज्यादा नीचे हैं। साथ ही कई ज्वेलर्स ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में क्या आपको अपने पोर्टफोलियो में कितना सोना शामिल करना चाहिए ये बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं Quantum AMC के चिराग मेहता,Nirmal Bang Commodities कुणाल शाह और Augmont Gold की रेनिशा चेनानी

सबसे पहले कमोडिटी बाजार पर डाल लेते हैं एक नजर। MCX पर सोना का भाव 51100 रुपए के नीचे दिख रहा है। MCX पर चांदी का भाव 63000 के नीचे है। वहीं, कच्चे तेल का भाव आया 107 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। MCX पर बेस मेटल्स में भारी दबाव है। एल्युमीनियम और जिंक 3 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं।

अक्षय तृतीया पर करें सोने की शुभ खरीदारी

MCX पर सोने के भाव में दबाव देखने को मिल रहा है। सोना ऊंचाई से 4400 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है। उधर चांदी के भाव ऊंचाई से 10400 रुपए से ज्यादा गिरे हैं। सोना खरीदने से पहले हॉलमार्किंग का ध्यान रखें। लगातार दूसरे दिन COMEX पर सोना 1900 डॉलर के नीचे है। COMEX पर चांदी भी लगातार दूसरे दिन 23 डॉलर के नीचे है। सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता का जरूर ध्यान रखें। सोने के हॉलमार्क गहने ही खरीदें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें