Gold Rate: लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें आखिर क्यों लग रहा है गोल्ड को झटका

Gold Rate Today: आज लगातार दूसरे दिन देश में सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। एक तोला सोने का भाव देश में 600 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव, चेन्नई, पटना, जयपुर जैसे शहरों में सोना रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गया है। जानें आखिर क्यों लग रहा है गोल्ड को झटका..

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 9:05 AM
Gold Rate: आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में आई है गिरावट।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में 23 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव, चेन्नई, पटना, जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपये तक की कमी आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष की चिंताएं कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की अपील कम हुई है जिसका असर भाव पर नजर आ रहा है। गई है। आइए जानते हैं कि देश के बड़े शहरों में आज क्या रहा गोल्ड रेट।

दिल्ली में आज सोने का भाव

23 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 68,440 74,660
कोलकाता 67,540 73,680
गुरुग्राम 67,690 73,830
लखनऊ 67,690 73,830
बेंगलुरु 67,540 73,680
जयपुर 67,690 73,830
पटना 67,590 73,730
भुवनेश्वर 67,540 73,680
हैदराबाद 67,540 73,680

सोने के भाव में क्यों आ रही है गिरावट

एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट का कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व के तुरंत दरों में कटौती की संभावना कम होना है। रिपोर्टों से पता चलता है कि सितंबर तक दरों में कटौती नहीं हो सकती है, जिससे महंगाई के खिलाफ लड़ने के तौर पर सोने की मांग कम हो गई है। हालांकि, एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो सोने की कीमत 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

Gold: 1,68,000 पहुंचेगा सोना! क्या आप भी खरीदने का कर रहे हैं प्लान? ये है गोल्ड खरीदने के नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।