Gold-Silver Rate Today: यूक्रेन संकट के बीच सोना आज ₹1,000 हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी ₹1,500 घटा

MCX पर, गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत आज 1,000 रुपये घटकर 50,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी की कीमतें 2.2 फीसदी घटकर 65,380 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर आ गई

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 7:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिस्क सेंटीमेंट में सुधार के चलते सोने-चांदी के दाम में तेज गिरावट आई

Gold-Silver Prices Today: रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine War) के बीच भारत में आज सोने और चांदी के रेट में तेज गिरावट आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि व्यापार से जुड़े रिस्क सेंटीमेंट में सुधार होने के चलते शुक्रवार 25 फरवरी को इन दोनों कीमती धातुओं की दाम घटा है। MCX पर, गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत आज 1,000 रुपये घटकर 50,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी की कीमतें 2.2 फीसदी घटकर 65,380 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर आ गई।

डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को आई मजबूती का भी असर सोने की कीमतों पर दिखा। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 34 पैसा मजबूत होकर 75.26 रुपये पर बंद हुआ। भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और 3 फीसदी जीएसटी भी शामिल रहता है।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के हेड रविंद्र राव ने बताया, "यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का मार्केट के अधिकतर प्लेयर्स ने आकलन कर लिया है। इसके चलके रिस्क सेंटीमेंट स्थिर हुआ है और सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट आई है। क्रूड ऑयल और दूसरे अहम कमोडिटी की कीमतों में आज आई नरमी भी सोने में गिरावट के पीछे एक अहम वजह रही।"


यह भी पढ़ें- NSE SCAM: आनंद सुब्रमण्यम ही है 'हिमालय का योगी', जांच से मिले संकेत

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि आने वाले दिनों में रूस और बाकी देशों के बीच टेंशन बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसा होने पर रिस्ट सेंटीमेंट कमजोर बना रहा सकता है और इससे गोल्ड की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।"

ग्लोबल मार्केट में कल के उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। दिन के कारोबार के सोने की कीमतें अपने 18 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.3 फीसदी बढ़कर 1,908.53 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.1 फीसदी घटकर 24.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।