Gold Rate Today: देश के 14 शहरों में सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए आज का रेट

Gold Rate Today: हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में कुछ शहरों में गिरावट देखने को मिली। अभी भी 26 जुलाई 2023 को देश के 12 बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज देश के बड़े शहरों में सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate Today: हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में कुछ शहरों में गिरावट देखने को मिली। अभी भी 26 जुलाई 2023 को देश के 12 बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 60,320 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव आज 78,000 रुपये पर रहा। यहां जानते हैं कि देश के 12 शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट। आज ज्यादातर सभी शहरों में रेट में कोई खास बदलाव नहीं आया है। कल के भाव पर ही आज सोना और चांदी ट्रेड कर रहा है।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,300 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

आगरा में गोल्ड का रेट


आगरा में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 55,300 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

भोपाल में गोल्ड का रेट

भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,200 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

पटना में गोल्ड का रेट

पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 55,300 60,320
मुंबई 55,150 60,160
कोलकाता 55,150 60,160
लखनऊ 55,300 60,320
बंगलुरु 55,300 60,160
जयपुर 55,300 60,320
पटना 55,200 60,220
भुवनेश्वर 55,150 60,160
हैदराबाद 55,150 60,160

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

फिर फंसा एंप्लॉयीज के पीएफ का पैसा, EPFO से मांगे समय में भी जमा नहीं करा पाई बायजूज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।