Gold Rate Today: 6 महीने के निचले स्तर पर सोना, क्या है यह खरीदने का सही मौका!

बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक ग्लोबल मंदी , महंगाई, रुपये की गिरावट जैसी चुनौतियां कायम रहेगी तब तक सोने में कमजोरी कायम रहेगी

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 7:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 49,250 प्रति 10 ग्राम का अपना 6 महीने का लो छुने के बाद शुक्रवार को 49,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Rate Today: गोल्ड इंडेक्स के 2 दशक के हाई पर पहुंचने और भारतीय रुपये के रिकॉर्ड लो छुने के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) गोल्ड और सोने के हाजिर भाव दोनों में ही शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 49,250 प्रति 10 ग्राम का अपना 6 महीने का लो छुने के बाद शुक्रवार को 49,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इसी तरह अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,639 डॉलर प्रति औंस का इंट्राडे लो हिट करने के बाद 1,643 डॉलर प्रति औंस के 2 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव को 1,620 डॉलर प्रति औंस पर पहला सपोर्ट है जबकि 1580 डॉलर प्रति औंस पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। उसी तरह एमसीएक्स पर गोल्ड को 48,800 पर पहला सपोर्ट है जबकि 47,700 रुपये पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है। बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक ग्लोबल मंदी , महंगाई, रुपये की गिरावट जैसी चुनौतियां कायम रहेगी तब तक सोने में कमजोरी कायम रहेगी।


IPO में नहीं दिखा पाई थी कमाल, अब 46% तक भाग सकता है इस कंपनी का शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी खरीदारी की सलाह

ऐसे में लंबी अवधि के नजरिए से सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को सलाह होगी कि जब तक सोना एमसीएक्स पर 48800 रुपये प्रति 10 ग्राम के अहम स्तर पर टिका हुआ है और अंतराष्ट्रीय हाजिर बाजार में 1,620 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना है तब तक इसमें गिरावट में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा और यह 80.99 के स्तर पर बंद हुआ। पहली बार रुपया 81 लेवल के पार निकल गया। 8 सत्रों में 7वां सत्र ऐसा रहा जब इस अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपया 2.51 फीसदी से ज्यादा टूटा। वहीं इस साल अब तक रुपये में करीब 8.48 फीसदी की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।