AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज (AGS Transact Technologies) साल 2022 में आने वाला पहला इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) था। हालांकि इसकी लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया था। AGS ट्रांजैक्ट के शेयर 31 जनवरी 2022 को स्टॉक एक्सचेंजों पर पहले ही दिन करीब 8 फीसदी गिरकर बंद हुए थे। तब से इसके शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) का मानना है इस स्टॉक में यहां से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है और उसने इसे बाय (BUY) रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है।
HDFC सिक्योरिटीज ने AGS ट्रांजैक्ट के शेयरों के लिए 123 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले एक साल में AGS ट्रांजैक्ट के शेयर इस भाव पर पहुंच सकते हैं। इस बीच AGS ट्रांजैक्ट के शेयर आज एनएसई पर 83.65 रुपये की कीमत पर बंद हुए। इसका मतलब है कि HDFC सिक्योरिटीज को AGS ट्रांजैक्ट के शेयर में इस स्तर से करीब 46 फीसदी की तेजी आने का अनुमान है।
HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज देश की दूसरी सबसे बड़ी ATM आउटसोर्सिंग और कैश मैनेजमेंट कंपनी है, जिसमें पास इस फील्ड में क्रमश: 15 और 30 फीसदी मार्केट शेयर है। कोरोना महामारी के दौरान एटीएम ट्रांजैक्शन में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि इसके बावजूद कंपनी भारतीय बैंकों के साथ अपने मजबूक रिश्ते के चलते इसके असर से उबरने में सफल रही है। साथ ही रेगुलेटर की तरफ से इंटरचेंज फीस में 14 फीसदी की बढ़ोतरी से भी इसे समर्थन मिला।"
ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी ने ATM मैनेजमेंट सेगमेंट के असर को कम करने के लिए कैश मैनेजमेंट और डिजिटल पेमेंट बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस किया है। हमें (1) एटीएम ट्रांजैक्शन में तेजी, (2) यूपीआई के बावजूद कैश सर्कुलेशन में तेजी, (3) CRM मशीनों की अधिक मांग, (4) कैश मैनेजमेंट के लिए RBI के साथ पंजीकृत वेंडर को प्राथमिकता देने के चलन और (5) OMC के साथ समझौते से डिजिटल पेमेंट बिजनेस में ग्रोथ से इसके पेमेंट सॉल्यूशंस बिजनेस में तेजी आने की उम्मीद है।"
बता दें कि AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी एक पेमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी है। कंपनी ने अपने आईपीओ से 680 करोड़ रुपये जुटाए है। इसका ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 166-175 रुपये प्रति शेयर रखा है। AGS Transact का IPO 19 जनवरी को खुला और 21 जनवरी को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 7.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि इसकी लिस्टिंग कमजोर रही थी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।