Gold Rate Today in India: देश भर मे नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। नवरात्रि के साथ ही 24 कैरेट गोल्ड ने 60,000 रुपये के लेवल को पार कर लिया है। गोल्ड की कीमत में बढ़त लोकल बाजार में गोल्ड की डिमांड और इजरायल-हमास वार के कारण भी नजर आ रही है। देश के सभी शहरों में सोने के भाव मे तेजी रही। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट भाव में बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में इस बार सोमवार को 500 से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है।22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,000 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,100 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 74,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
