Gold Prices Today : सोना 2 महीने के निचले स्तर पर, क्या अक्षय तृतीया से पहले बना खरीदारी का मौका

यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती की उम्मीद में डॉलर में तेजी और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में मजबूती के साथ सोने और चांदी में कमजोरी आई है

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 5:15 PM
एक्सपर्ट्स ने कहा, सोने को 50,880-50,720 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 51,380-51,550 पर रेजिस्टैंस है

Gold and silver rates : ग्लोबल मार्केट में कमजोर सेंटीमेंट के बीच भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) की कीमत शुरुआती कारोबार में 50,800 रुपये पर लगभग दो महीने के निचले स्तर तक गिरने के बाद 51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फ्लैट रही। चांदी की कीमतें 0.6 फीसदी गिरकर 64,895 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं। डॉलर इंडेक्स पांच साल के उच्चतम स्तर पर है, जिससे सोना कम आकर्षक बना हुआ है।

अक्षय तृतीया से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना (spot gold) के 0.1 फीसदी कमजोर होकर 1,885.06 डॉलर प्रति औंस पर आने के साथ 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी (Spot silver) 23.28 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रही, वहीं प्लेटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 923.17 डॉलर पर पहुंच गई। सोने में हाल की गिरावट से भारत में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद है।


कहां कराएं RD- पोस्ट ऑफिस या बैंक? जानें कौन दे रहा है रेकरिंग डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज

सेल्स वॉल्यूम में 20-25 फीसदी की कमी आई

हालांकि, वॉल्यूम के लिहाज से बिक्री खासी प्रभावित हुई है। भले ही बड़ी संख्या में कस्टमर्स ज्वेलरी खरीदने आ रहे हैं, लेकिन देश भर के शोरूम्स में सेल्स वॉल्यूम में 20-25 फीसदी की कमी आई है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के चेयरमैन अहमद एमपी ने कहा, महंगाई कस्टमर्स की खरीद की क्षमता को प्रभावित कर रही है। लेकिन सोने के प्रति कंज्यूमर के सेंटीमेंट पर कोई असर नहीं पड़ा है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लोग गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ने और पिछले साल से ज्यादा रहने की उम्मीद करते हैं।”

Radhakishan Damani का सीमेंट सेक्टर पर बड़ा दांव, इंडिया सीमेंट्स के बाद अब Ambuja Cements में निवेश की कर रहे तैयारी

इन ग्लोबल फैक्टर्स का दिख रहा है असर

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती की उम्मीद में डॉलर में तेजी आई है, जिससे सोना दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में मजबूती के साथ सोने और चांदी में कमजोरी आई है। यूरो जोन एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी से मुश्किलों का सामना कर रहा है। रूस ने पोलैंड को गैस की आपूर्ति रोक दी है।”

कलंत्री ने कहा, सोने को 50,880-50,720 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 51,380-51,550 पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 63,940-63,415 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 65,120-65,610 पर रेजिस्टैंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।