कहां कराएं RD- पोस्ट ऑफिस या बैंक? जानें कौन दे रहा है रेकरिंग डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज

Interest on RD: निवेश करने के लिए सबसे अच्छी योजनाओं में से एक रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) है

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
RD में एक तय निवेश पर गारंटी रिटर्न मिलता है।

Recurring Deposit: महंगाई बढ़ने के साथ मध्यम वर्ग को हर छोटी-छोटी चीज के लिए पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सेविंग ही काम आती है। महंगाई के दौर में अच्छी योजनाओं में निवेश करना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि इससे भविष्य सुरक्षित होता है। शेयर बाजार या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने जैसे कई विकल्प हैं लेकिन इनमें जोखिम भी होता है। काफी लोग इसमें शामिल नहीं होना चाहते। यही कारण है कि भारतीयों के बीच बैंक और डाकघर निवेश काफी लोकप्रिय हैं। यहां आपको रेकरिंग डिपॉजिट के बारे में बता रहे हैं।

रेकरिंग डिपॉजिट है अच्छा ऑप्शन

निवेश करने के लिए सबसे अच्छी योजनाओं में से एक रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) है। यह एक तय निवेश पर गारंटी रिटर्न देती है। यहां निवेशक हर महीने खाते में एक तय राशि जमा करते हैं जिस पर ब्याज मिलता है। रेकरिंग डिपॉजिट पर मिलने वाले रिटर्न की दरें आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर होती हैं। आप दो तरीकों से रेकरिंग डिपॉजिट जमा कर सकते हैं। पहला बैंक में और दूसरा पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं।


डाकघर रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit)

डाकघर में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट कोई भी वयस्क या 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा भी खोल सकता है। आप इसमें न्यूनतम 100 रुपये मासिक जमा कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार आरडी पर सालाना 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दर तिमाही चक्रवृद्धि है। यह खाता खुलने की तारीख से पांच साल या 60 महीने के बाद मैच्योर होता है। जमाकर्ता तीन साल के बाद डाकघर में आरडी खाता बंद कर सकते हैं। खाता खोलने की तारीख से एक साल बाद 50 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं।

बैंक रेकरिंग डिपॉजिट (Bank Recurring Deposit)

बैंक आरडी के बेसिक नियम हैं। आरडी में तय राशि हर महीने देनी होती है लेकिन मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा ब्याज के साथ पहले से तय हो जाता है। आरडी पर ज्यादातर बैंक 5.40 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं। SBI की ब्याज दर आरडी पर 2.90 फीसदी से शुरू है। HDFC बैंक 4 से लेकर 6.35 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

RIL का मार्केट कैप पहली बार 250 अरब डॉलर से पार, डेढ़ महीने में 28% चढ़ा शेयर, और पीछे छूटी TCS

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।