MCX पर 30 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा सोना, जानिये क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

सोना आज MCX पर 30 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी भी MCX पर 18 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गई। सोना इस समय ऑल टाइम हाई से 550 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।इसके पहले अगस्त 2020 में सोने का भाव 56191 तक पहुंचा था। चांदी ने MCX पर आज 70,790 का स्तर छुआ है। जुलाई 2021 में चांदी 70,960 जबकि फरवरी 2021 में चांदी 74,426 तक पहुंची थी

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
सोने के भाव को डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से सपोर्ट मिला है। जबकि हेजिंग बढ़ने से भी सोने की कीमतों को सहारा मिला

नये साल में सोने-चांदी की चमक बढ़ती हुई नजर आ रही है। सोने और चांदी दोनों में आज तेजी देखने को मिली है। सोना आज ऊंची छलांग लगाते हुए MCX पर अपने 30 महीने की ऊंचाई के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की चमक भी बढ़ी। इसका भाव 10 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। MCX पर सोने का भाव 55,600 रुपये प्रति 10gm के पार चला गया है। जबकि चांदी का भाव MCX पर 70,700 प्रति किलोग्राम के पार चला गया है। सोने और चांदी के दाम में क्यों आज इतना उछाल देखने को मिल रहा है। इसके पीछे की वजह क्या है। इसके साथ ही इस साल सोने का भाव कहां तक जा सकता है। चांदी की चमक और कितनी बढ़ेगी। इस पर डालेंगे नजर-

2023 में बढ़ी सोने -चांदी की चमक

MCX पर आज 30 महीने की ऊंचाई पर सोना पहुंचा है। MCX पर चांदी 18 महीनों की ऊंचाई पर पहुंची है। इस समय ऑल टाइम हाई से सोना करीब 550 रुपये नीचे नजर आया है। MCX पर सोने का भाव 55656 तक पहुंचा गया। इसके पहले अगस्त 2020 में सोना 56191 तक पहुंचा था। MCX पर आज चांदी ने 70,790 का स्तर छुआ। जुलाई 2021 में चांदी 70,960 तक पहुंची थी। इसके पहले फरवरी 2021 में चांदी 74,426 तक पहुंची थी।


वहीं COMEX पर सोना $1850 के करीब पहुंच गया है। जबकि COMEX पर चांदी $24.69 तक पहुंची।

Stocks on Brokerage Radar: एमएंडएम फाइनेंशियल, रिलायंस, पिरामल फार्मा हैं आज के टॉप पिक्स

चमक बढ़ने के कारण

निवेशकों को अमेरिका में दरों में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद कम है। अब निवेशकों की नजर फेड बैठक के मिनट्स पर टिकी हुई हैं। फेड बैठक के मिनट्स 5 जनवरी को जारी होंगे। इसके अलावा सोने के भाव को डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी सपोर्ट मिला है। इस समय डॉलर इंडेक्स लगातार 9वें दिन 103 के स्तर पर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही हेजिंग बढ़ने से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

2023 में कहां होगा सोना

मेटल फोकस ब्रोकर्स का मानना है कि इस साल सोने के भाव 1650 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। वहीं TD सिक्यारिटीज का मानना है कि सोने का भाव 1575-1800 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। जबकि फिच सॉल्यूशन के मुताबिक 1850 डॉलर प्रति औंस तक भाव चढ़ सकता है। वहीं कॉमर्जबैंक के मुताबिक 1850 डॉलर प्रति औंस तक भाव चढ़ सकता है।

2023 में कहां होगी चांदी

वेचुरा सिक्योरिटी के मुताबिक इस साल चांदी 72000-77000 रुपये प्रति किलो तक चढ़ सकती है। एंजेल वन के मुताबिक चांदी का भाव 60000-82000 तक जा सकता है। जबकि कोटक सिक्योरिटी की माने तो चांदी का भाव 58000-84000 के बीच रह सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।