Stocks on Brokerage Radar: एमएंडएम फाइनेंशियल, रिलायंस, पिरामल फार्मा हैं आज के टॉप पिक्स

M&M FINANCIALS पर जेफरीज ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। तिमाही आधार पर Q3 में डिस्बर्समेंट ग्रोथ 22% रही। कंपनी की बिजनेस एसेट ग्रोथ अनुमान से कम 20% रही। तिमाही आधार पर Q3 में स्टेज-3 एसेट्स 6.7% के मुकाबले 6.2% संभव है। जबकि Q3 में कलेक्शन एफिशियंसी 95% पर कायम रही

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
RELIANCE INDUSTRIES पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3250 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    M&M फाइनेंशियल ने अपना Q3 अपडेट जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक Q3 में लोन डिस्बर्समेंट 80% बढ़कर 14,450 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का कहना है कि Q3 में कलेक्शन एफिशियंसी 95% रही है। वहीं मासिक आधार पर दिसंबर में कलेक्शन एफिशियंसी 98% रही। आज इस कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज ने कवरेज शुरु किया है। जेफरीज ने M&M FINANCIALS पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा आज जेफरीज ने पिरामल फार्मा पर भी अपना नजरिया पेश किया है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी कंपनी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर यूबीएस ने अपनी रेटिंग जाहिर की है। जानते हैं किन ब्रोकर्स की स्टॉक्स पर क्या है राय

    JEFFERIES ON M&M FINANCIALS

    जेफरीज ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Q3 में डिस्बर्समेंट ग्रोथ 22% रही। बिजनेस एसेट ग्रोथ अनुमान से कम 20% रही। Q3 में कलेक्शन एफिशियंसी 95% पर बरकरार रही। तिमाही आधार पर Q3 में स्टेज-3 एसेट्स 6.7% के मुकाबले 6.2% संभव है।


    कम रिस्क वाले ट्रेडर्स निफ्टी में 17,967 पर स्टॉपलॉस लगाकर कर सकते हैं खरीदारीः अनुज सिंघल

    UBS ON RELIANCE INDUSTRIES

    यूबीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी की राय दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 3250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के सभी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ से EBITDA बेहतर रहेगा। जियो का ARPU सुधरा है। रिटेल में आय ग्रोथ जारी रहेगी। एक्सपोर्ट टैक्स घटने से O2C कारोबार में ग्रोथ आएगी। रिटेल रेवेन्यू में ग्रोथ की बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं। न्यू एनर्जी के मौकों में अभी काफी संभावनाएं हैं।

    JEFFERIES ON PIRAMAL PHARMA

    जेफरीज ने पिरामल फार्मा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि इसके शेयर का लक्ष्य 150 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसमें FY22-25 के लिए 12%/21% Revenue/EBITDA CAGR देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    (डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।