निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में इस समय तेजी में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इंडेक्स यूको बैंक (UCO Bank), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के सपोर्ट से 1 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी इस समय करीब 9 अंकों की गिरावट के साथ 18188 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बीएसई का सेंसेक्स इस समय करीब 20 अंकों की बढ़त के साथ 61187 के स्तरों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में जानते हैं आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से स्तर महत्वपूर्ण होंगे। किन स्तरों पर निगाहें टिकाते हुए निवेशक और ट्रेडर्स इसमें लॉन्ग या शॉर्ट कर सकते हैं।
बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुले US बॉन्ड यील्ड फिर 4 के पास पहुंची। वहीं नैस्डेक में फिर नए निचले स्तर बनने का रिस्क नजर आया है। 2023 में सोना-चांदी बाजारों को आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। दूसरी कमोडिटी में भी रैली दिख रही है। ऐसा लगता है कि भारतीय बाजारों को महंगाई से जूझना होगा। कमोडिटी की कीमतें बढ़ी तो भारतीय शेयरों पर असर होगा।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 18,086 (कल का निचला स्तर) पर नजर आ रहा है। निफ्टी का बड़ा सपोर्ट 17,967 पर है। उन्होंने कहा कि जो कम रिस्क वाले ट्रेडर्स हैं उन्हें स्टॉपलॉस 17,967 के स्तर पर लगाकर इसमें खरीदारी करनी चाहिए। जबकि जो ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स हैं उन्हें निफ्टी में 18,086 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर इसमें खरीदारी करनी चाहिए। हालांकि इसके बाद निफ्टी में 18,200-18,250 पर मुनाफावसूली करनी चाहिए। लेकिन अगर निफ्टी 18,251 यानी कि 20 DEMA के नीचे फिसला तो इसमें शॉर्ट करना चाहिए।
अनुज सिंघल ने कहा कि फाइनेंस निफ्टी एक्सपायरी का असर निफ्टी बैंक पर दिखेगा। निफ्टी बैंक के लिए रेंज 42,961-43,382 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी में
43,050 के पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 43,350 के पास बेचने की रणनीति काम कर सकती है। इसमें रेंज 42,961-43,382 के बीच है। जो भी रेंज टूटेगी उस दिशा में अच्छा मूव देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )