Gold Silver Price Today 1 August 2022: हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई। चांदी के भाव में 359 रुपये से अधिक की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,405 रुपये पर खुला और इसमें 61 रुपये की गिरावट देखने को मिली। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,405 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,405 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 61 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,199 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,087 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,554 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,072 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 57,912 रुपये रहा। चांदी का दाम बीते शुक्रवार 57,912 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 359 रुपये की गिरावट आई।
क्या ये है सोना खरीदने का सही समय
हाल में गोल्ड के प्राइस गिरकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गए थे। इसकी वजह दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट का बढ़ना है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले दो साल में सोने के लिए 1680 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना हुआ है। जब तक सोने की कीमत इस लेवल के ऊपर बनी रहती है इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।