Get App

Gold Silver Price: सोने-चांदी में गिरावट जारी, क्या ये खरीदने का सही समय?

हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई। चांदी के भाव में 359 रुपये से अधिक की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 3:04 PM
Gold Silver Price: सोने-चांदी में गिरावट जारी, क्या ये खरीदने का सही समय?
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,405 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 1 August 2022: हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई। चांदी के भाव में 359 रुपये से अधिक की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,405 रुपये पर खुला और इसमें 61 रुपये की  गिरावट देखने को मिली। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,405 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,405 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 61 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,199 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,087 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,554 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,072 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें