राखी पर बहन को देनी है सोने की ज्वैलरी? भाईयों को लगने वाला है झटका, आज महंगा हुआ सोना

जो भी भाई बहन को सोने की ज्वैलरी देने का प्लान कर रहे हैं या बहनें अगर भाई को सोने या चांदी की राखी देने का प्लान कर रही हैं, तो उन्हें एक झटका लग सकता है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 7:57 PM
Story continues below Advertisement
आज सोने और चांदी के भाव में तेजी रही।

Gold Silver Price Today 10 August 2022: कल देश के ज्यादातर राज्यों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाना है। ऐसे में जो भी भाई बहन को सोने की ज्वैलरी देने का प्लान कर रहे हैं या बहनें अगर भाई को सोने या चांदी की राखी देने का प्लान कर रही हैं, तो उन्हें एक झटका लग सकता है। आज सोने के भाव में तेजी आई है।

सोने का आज रेट

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई और मंगलवार को बुलियन मार्केट बंद रही। कल देश भर में राखी का त्योहार मनाया जाना है लेकिन आज सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव में 338 रुपये चढ़ा। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 52,348 रुपये पर बंद हुआ। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में सोने का भाव 53,000 रुपये की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा।


 

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,348 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार के मुकाबले आज इसमें 164 रुपये की तेजी रही। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,138 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,951 रुपये रहा। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

IBJA पर रेट (शाम का रेट)

मेटल 8 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52348 52184 164
Gold 995 (23 कैरेट) 52138 51975 163
Gold 916 (22 कैरेट) 47951 47801 150
Gold 750 (18 कैरेट) 39261 39138 123
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30624 30528 96
Silver 999 58444 Rs/Kg 58106 Rs/Kg 338 Rs/Kg

क्या ये गोल्ड खरीदने का सही समय

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने का भाव मजबूती रहने वाली है। सोने की कीमत 51,000 रुपये से 52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकती है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज के कारोबार में चांदी में भी मजबूती रही। उन्होंने कहा कि 56,500 रुपये से लेकर 58,500 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

Coal India Q1 Result: मुनाफा पहली तिमाही में 178% बढ़कर 8,834.22 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 39% की छलांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।