Credit Cards

Gold Silver Price: क्या ये है सोना-चांदी खरीदने का सही समय, लगातार दूसरे दिन गिरे Gold के दाम

चांदी के भाव में 700 रुपये से अधिक की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला और इसमें 231 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 2 August 2022: हफ्ते के दूसरे दिन और लगातार सेकेंड डे सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है। चांदी के भाव में 700 रुपये से अधिक की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला और इसमें 231 रुपये की  गिरावट देखने को मिली। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,668 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 231 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,231 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,116 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,578 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,091 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 2 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51437 51668 -231
Gold 995 (23 कैरेट) 51231 51461 -230
Gold 916 (22 कैरेट) 47116 47328 -212
Gold 750 (18 कैरेट) 38578 38751 -173
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30091 30226 -135
Silver 999  57622 Rs/Kg 58379 Rs/Kg -757Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 57,622 रुपये रहा। चांदी का दाम बीते शुक्रवार 58,379 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 757 रुपये की गिरावट आई।

क्या ये है सोना खरीदने का सही समय

हाल के दिनों में गोल्ड के प्राइस गिरकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गए थे। इसकी वजह दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट का बढ़ना है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले दो साल में सोने के लिए 1680 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना हुआ है। जब तक सोने की कीमत इस लेवल के ऊपर बनी रहती है इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।

ग्लोबल मंदी और राजकोषीय सख्ती भारत की तेज इकोनॉमिक रिकवरी पर पड़ेगी भारी: एक्सपर्ट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।