Gold Silver Price Today 23rd June: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 161 रुपये गिरकर 50,994 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 60,409 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,700 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,994 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,155 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 161 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,790 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,711 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,246 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,831 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,409 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,744 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 335 रुपये की गिरावट देखने को मिली।