Gold Silver Price Today 24th June: आज शुक्रवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 77 रुपये गिरकर 50,776 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 59,666 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,500 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,776 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,853 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 77 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,573 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,511 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,082 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,704 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 59,666 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 59,999 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 333 रुपये की गिरावट देखने को मिली।