आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन, जानें निफ्टी और Bank Nifty की रेंज, ये हैं सुदीप शाह के कॉल्स
वायदा बाजार में आज IBUL HSG, BATA, TAT CHEM और NMDC में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:26 PM
SBI Securities के सुदीप शाह ने कहा कि HDFC Bank और ICICI Bank की मजबूती से बैंक निफ्टी में 33700 के स्तर दिख सकते हैं
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 16650 के आसपास टिकने की कोशिश कर रहा है। बैंक निफ्टी आज आउट परफॉर्म कर रहा है। निफ्टी में आज राइटर्स के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। निफ्टी में 15700 पर सबसे ज्यादा राइटिंग दिख रही है। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो वहां भी स्थिति ऐसी ही है। बैंक निफ्टी में 33000 पर पुट और 34000 पर कॉल राइटिंग सबसे ज्यादा है।
ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए एक्सपायरी की कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के आज के हमारे एक्सपर्ट SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह हैं। सुदीप ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर
SRT FIN, STRIDES PHARMA, INDUS TOWER और DALMIA BHARAT
वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर
IBUL HSG, BATA, TAT CHEM और NMDC
वायदा बाजार में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर
आज दोपहर 12 बजे निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 15300, 15400 और 15000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 15200, 15100 और 15000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK की रेंज
आज दोपहर 12 बजे बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 32800, 32900 और 33000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 32000, 32100 और 32200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
SBI Securities के सुदीप शाह की बाजार पर राय
सुदीप ने कहा कि निफ्टी ने एक बार 15750 के ऊपर तक रिबाउंड दिखाया था लेकिन वहां ये ज्यादा देर तक टिकने में कामयाब नहीं रहा। हालांकि इसमें 15450 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं मेटल और क्रूड की कीमतें कम होने से भी इसमें मजबूती आ सकती है। इसलिए हमारा मानना है कि यदि निफ्टी 15450 से 15500 के स्तर पर आता है तो ये एक अच्छा बाईंग जोन हो सकता है। हालांकि ऊपर की तरफ ये 15800 के करीब अटकता हुआ नजर आ सकता है। अगर ये 15800 के स्तर को पार करता है तो इसमें एक बार में 16000 और 16100 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए सुदीप शाह ने कहा कि 33700 के ऊपर इसमें रेजिस्टेंस नजर आ रहा लेकिन यदि बैंक निफ्टी 33200 और 33250 के स्तर तक गिरता है तो इसमें खरीदारी की जा सकती है। इस समय एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में मजबूती नजर आ रही जिसकी वजह से इसमें 33700 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में जो कमजोरी है वह स्टेबल हुई तो बैंक निफ्टी में 34000 से 34200 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।
SBI Securities के सुदीप शाह के आज के दमदार कॉल्स
PVR June Fut : खरीदें- 1838 रुपये, लक्ष्य- 1950रुपये, स्टॉपलॉस- 1780 रुपये
M&M June Fut : खरीदें- 1057 रुपये, लक्ष्य- 1110 -1130रुपये, स्टॉपलॉस- 1020 रुपये
HDFC Bank June Fut : खरीदें- 1352 रुपये, लक्ष्य- 1420-1430 रुपये, स्टॉपलॉस- 1310 रुपये
आज सुदीप ने सस्ता ऑप्शन बताने के लिए एनबीएफसी सेक्टर चुना। उन्होंने कहा कि चोला फाइनेंस की जून की सीरीज की 660 के स्ट्राइक वाली कॉल 9 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 17 से 18 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )