Credit Cards

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज फिर आई गिरावट, खरीद रहे हैं ज्वैलरी तो पहले चेक कर लें रेट

हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,822 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 26 July: हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव में 600 रुपये से अधिक की गिरावट आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,822 रुपये पर खुला और इसमें 89 रुपये की गिरावट देखने को मिली। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,822 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,911 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 89 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,619 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,553 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,117 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,731 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 26 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50822 50911 -89
Gold 995 (23 कैरेट) 50619 50707 -88
Gold 916 (22 कैरेट) 46553 46634 -81
Gold 750 (18 कैरेट) 38117 38183 -66
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29731 29783 -52
Silver 999 54106 Rs/Kg 54727 Rs/Kg -621 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 54,106 रुपये रहा। चांदी का दाम कल 54,727 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 621 रुपये की गिरावट आई।

क्या ये है सोना खरीदने का सही समय

हाल में गोल्ड के प्राइस गिरकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गए थे। इसकी वजह दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट का बढ़ना है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले दो साल में सोने के लिए 1680 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना हुआ है। जब तक सोने की कीमत इस लेवल के ऊपर बनी रहती है इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।

Commonwealth Games 2022: नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ खेलों से बाहर, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।