Gold Silver Price Today 26th May: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46700 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 182 रुपये गिरकर 50,989 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 61,339 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 50,989 रुपये पर खुला। कल 25 मई को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,172 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 182 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,785 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,706 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,242 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,829 रुपये रहा।
चांदी के रेट में आई गिरावट
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,339 रुपये रहा। चांदी का दाम कल 61,448 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 109 रुपये की गिरावट देखने को मिली।