Gold Silver Price: हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 192 रुपये चढ़कर 51,021 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 60,507 रुपये पर खुला

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 1:18 PM
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,021 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 27th June: आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 192 रुपये चढ़कर 51,021 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 60,507 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,735 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,021 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,817 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 192 रुपये की तेजी देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,817 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,735 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,266 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,847 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 27 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51021 50829 192
Gold 995 (23 कैरेट) 50817 50625 192
Gold 916 (22 कैरेट) 46735 46559 176
Gold 750 (18 कैरेट)  38266 38122 144
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29847 29735 112
Silver 999  60507 Rs/Kg 59350 Rs/Kg 1,157Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,507  रुपये रहा। चांदी का रेट कल 59,350 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 1,157 रुपये की तेजी देखने को मिली।

Hot Stocks : 16000 के पार निफ्टी में जोरदार शॉर्ट कवरिंग रैली मुमकिन, डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।