Get App

Gold Silver Price: हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 192 रुपये चढ़कर 51,021 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 60,507 रुपये पर खुला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 1:18 PM
Gold Silver Price: हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 18 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,021 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 27th June: आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 192 रुपये चढ़कर 51,021 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 60,507 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,735 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,021 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,817 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 192 रुपये की तेजी देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,817 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,735 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,266 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,847 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें