Gold Silver Price Today 28th June: आज मंगलवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 55 रुपये गिरकर 51,039 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 60,488 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,700 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,039 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,094 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 55 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,35 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,752 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,279 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,858 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,488 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,832 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 344 रुपये की गिरावट देखने को मिली।