Gold Silver Price Today 29th June: आज मंगलवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 4 रुपये गिरकर 51,025 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 59,691 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,700 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,025 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,029 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 4 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,821 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,739 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,269 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,850 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 59,691 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,518 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 827 रुपये की गिरावट देखने को मिली।