Gold Silver Price Today 3 August 2022: हफ्ते के तीसरे सोने और चांदी के दाम में मामूली तेजी आई। चांदी के भाव में 600 रुपये से अधिक की बढ़त रही। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव सुबह 51,486 रुपये पर खुला और फिर शाम तक इसमें सुधार आया। सोने का भाव 17 रुपये चढ़कर 51566 रुपये पर बंद हुआ। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,437 रुपये पर खुला और 51,486 रुपये पर बंद हुआ। इसमें कल के मुकाबले आज 17 रुपये की तेजी रही। कल सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,549 रुपये पर बंद हुआ था। आज शाम में 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,360 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,235 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,675 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,166 रुपये रहा।
यहां सोने और चांदी का सुबह और शाम का दाम दिया हुआ है।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 57,309 रुपये पर बंद हुआ। सुबह चांदी का भाव 57,057 रुपये पर खुला था लेकिन फिर इसमें तेजी आई। चांदी का दाम कल 57,904 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 595 रुपये की तेजी आई।
क्या ये है सोना खरीदने का सही समय
हाल के दिनों में गोल्ड के प्राइस गिरकर 16 महीने के निचले स्तर पर आ गए थे। इसकी वजह दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट का बढ़ना है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पिछले दो साल में सोने के लिए 1680 डॉलर पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना हुआ है। जब तक सोने की कीमत इस लेवल के ऊपर बनी रहती है इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।