Gold Silver Price Today: 52000 रुपये के पार 10 ग्राम सोने का भाव, जानें आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 548 रुपये चढ़कर 52,339 रुपये पर खुला

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 12:27 PM
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,339 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 4 July: आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 548 रुपये चढ़कर 52,339 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 58,013 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 47,900 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,339 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,791 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 548 रुपये की तेजी देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,129 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,943 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,254 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,618 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 4 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52339 51791 548
Gold 995 (23 कैरेट) 52129 51584 545
Gold 916 (22 कैरेट) 47943 47441 502
Gold 750 (18 कैरेट) 39254 38843 411
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30618 30298 320
Silver 999 58013 Rs/Kg 57773 Rs/Kg 240 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 58013  रुपये रहा। चांदी का रेट बीत शुक्रवार को 57,773 रुपये  पर बंद हुआ। आज इसमें 240 रुपये की तेजी देखने को मिली।

रिफाइनर्स पर Windfall Gains टैक्स लगने के बाद जानिये Reliance पर ब्रोकरेज फर्मों की निवेश सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।