रिफाइनर्स पर Windfall Gains टैक्स लगने के बाद जानिये Reliance पर ब्रोकरेज फर्मों की निवेश सलाह

रिफाइनिंग कंपनियों पर विंडफॉल गेन टैक्स लगने के बाद पिछले हफ्ते तमाम रिफाइनर्स सहित रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
JEFFERIES ने Reliance पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 2950 रुपये से घटाकर 2900 रुपये तय किया है

सरकार ने रिफाइनिंग मुनाफे को सीमित करने के लिए रिफाइनिंग कंपनियों पर Windfall Gains टैक्स लगा दिया है। साथ ही देश में पेट्रोल, डीजल की सप्लाई बरकरार रखने के लिए भी कदम उठाए हैं। घरेलू तेल कंपनियों पर सरकार ने विंडफॉल टैक्स लगाते हुए पेट्रोल-डीजल, ATF एक्सपोर्टर पर 6 से 13 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी बढ़ाई। सरकार के कदम के बाद पिछले हफ्ते ONGC 12% तो OIL 14% टूट गया था। वहीं रिलायंस, चेन्नई पेट्रो, MRPL में भी तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब इस हफ्ते के लिए दिग्गज ब्रोकरेज ने रिलायंस पर अपनी निवेश राय जाहिर की है। जानते हैं क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस-

MORGAN STANLEY की RIL पर राय

MORGAN STANLEY ने RIL पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3253 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि

फ्यूल एक्सपोर्ट टैक्स का आय पर सीमित असर संभव है। कंपनी द्वारा टैक्स के बाद भी मार्जिन लक्ष्य हासिल करना मुमकिन है। कंपनी की रिफाइनरी मार्जिन $15/bbl पर बरकरार रह सकती है।


Stocks to Watch Today:आज सुर्खियों में रहने वाले Auto marques, Glenmark Pharma, NMDC और अन्य स्टॉक्स

GOLDMAN SACHS की RIL पर राय

GOLDMAN SACHS ने RIL पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3240 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि निर्यात टैक्स से जीआरएम का असर $1.50-12.70/bbl के बीच हो सकता है। वहीं अगर भारत का निर्यात सीजनली नहीं बढ़ता है सिंगापुर जीआरएम के लिए इसका अपसाइड रिस्क है। इसके अलावा GRM में प्रत्येक $1/bbl का बदलाव FY23/24 EBITDA अनुमानों को 3% तक प्रभावित करेगा।

JEFFERIES की RIL पर राय

JEFFERIES ने RIL पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 2950 रुपये से घटाकर 2900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिफाइनिंग मुनाफे को कैप करने के लिए डीजल और गैसोलीन निर्यात पर कर लगाने का फैसला किया गया है। इस फैसले की वजह से इन्होंने FY23 EBITDA अनुमान में 4% की कटौती की है। हालांकि हमें FY24 के लिए रिफाइनिंग EBITDA में कटौती का कोई कारण नहीं दिखता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।