Get App

Gold Silver Price Today: 52000 रुपये के पार 10 ग्राम सोने का भाव, जानें आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 548 रुपये चढ़कर 52,339 रुपये पर खुला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2022 पर 12:27 PM
Gold Silver Price Today: 52000 रुपये के पार 10 ग्राम सोने का भाव, जानें आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,339 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 4 July: आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 548 रुपये चढ़कर 52,339 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 58,013 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 47,900 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,339 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,791 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 548 रुपये की तेजी देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,129 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,943 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,254 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,618 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें