Gold Silver Price Today 6 July: आज सोमवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 723 रुपये गिरकर 51,581 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 56,081 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 47,200 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,581 रुपये पर खुला। कल को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,304 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 723 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,374 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,248 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,686 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,175 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 56,081 रुपये रहा। चांदी का रेट कल मंगलवार को 58,153 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 2,071 रुपये की गिरावट देखने को मिली।