ग्लोबल बाजार में क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है । इसका पॉजिटिव असर Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products और Britannia Industries जैसे एफएमसीजी कंपनियों को मिलता नजर आ रहा हैं। आज के कारोबार में इन शेयरों में जोरदार तेजी आई हैं।
इंडोनेशिया से पाम ऑयल का एक्सपोर्ट फिर से शुरु होने और ग्लोबल डिमांड से जुड़ी चिंता घटने के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल एक्सचेजों पर क्रूड पाम ऑयल फ्यूचर्स में कुछ हफ्तों के दौरान हमें 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
Hindu BusinessLine की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में भारी इंवेट्री और भारत और पाकिस्तान जैसे उपभोक्ताओं द्वारा इंपोर्ट में देरी किए जाने की वजह से पाम ऑयल की कीमतें वर्तमान में अपने 6 महीने के निचले स्तर पर नजर आ रही है।
क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट एफएमसीजी कंपनियों के लिए अच्छी बात है क्योंकि पाम ऑयल इनके लिए अहम कच्चा माल होता है। इसी साल कुछ समय पहले रूस-यूक्रेन वार और इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के कारण पाम ऑयल की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली थी जिसके कारण देश में एफएमसीजी कंपनियों के स्टॉक्स की भारी पिटाई हुई थी।
निवेशकों को इस बात क डर था कि पाम ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आएगा।
ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities का कहना है कि पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए हम काफी खुश है। लेकिन इस गिरावट के टीके रहने की काफी जरुरत है। जियोपॉलिटिकल रिस्क अभी भी बना हुआ है जिसपर हमारी नजरें बनी रहेगी। एनालिस्ट का यह भी मानना है कि पाम ऑयल की कीमतों में इस गिरावट का असर कंपनियों का प्रदर्शन तीसरी तिमाही से नजर आएगा क्योंकि वर्तमान वित्त वर्ष के पहली 2 तिमाहियों को बढ़ी उत्पादन लागत का बढ़ा दबाव झेलना पड़ेगा ।
बतातें चलें तो 10.35 बजे के आसपास HUL, Godrej Consumer and Britannia के शेयर एनएसई पर 1.5-2.2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)