6 जुलाई यानी आज को कारोबार में ICICI Securities के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म CLSA India ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरों की रेटिंग ‘outperform’ से घटा कर ‘underperform’ कर दी है। इस डाउन ग्रेडिंग ने आज इस शेयर पर अपना असर दिखाया है। CLSA का कहना है कि कैश मार्केट में इस स्टॉक का वॉल्यूम घटता नजर आ रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए ये डाउन ग्रेडिंग की गई है।
स्टॉक की डाउन ग्रेडिंग करने के साथ ही CLSA ने इसके टारगेट को भी 37.5 फीसदी घटाते हुए 450 रुपए प्रति शेयर कर दिया है जो कंपनी का वैल्यूएशन इसके 2023-24 के अनुमानित अर्निंग के 12 गुना पर करता है। CLSA ने अपने नोट में कहा है कि पिछले 6 महीने से कंपनी के शेयरों के चाल में विरोधाभास देखने को मिल रहा है। कैश सेगमेंट में स्टॉक का वॉल्यूम या तो सपाट है या तो इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है। वहीं एफएंडओ सेगमेंट में इसके वॉल्यूम में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
सीएलएसए का कहना है कि ICICI Securities जैसे परंपरागत ब्रोकरेज कंपनी के लिए यह स्थिति निगेटिव है। कैश मार्केट के वॉल्यूम में यह गिरावट के कई कारण रहे हैं। इसमें अक्टूबर 2021 के बाद बाजार में आई गिरावट और सेबी द्वारा इंट्राडे लिवरेज्ड आधारित ट्रेडिंग के नियमों में किए गए बदलावों का अहम स्थान है।
सीएलएसए ने ICICI Securities के अगले 3 साल के रेवेन्यू अनुमान में 8-11 फीसदी की कटौती की है। ब्रोकिंग और उससे जुड़ी सेवाओं की कमाई में गिरावट की वजह से ऐसा किया गया है। इसी तरह EPS अनुमान में भी 13-18 फीसदी की कटौती की गई है।
आज की इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो 11 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 7.95 रुपये यानी 1.90 फीसदी की कमजोरी के साथ 415.55 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।