Gold Price Today: देश में गुरुवार 13 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। आज 24 और 22 कैरेट गोल्ड कल के मुकाबले 320 रुपये तक महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,320 रुपये रही। वहीं, मुंबई में कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की रिटेल कीमत 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में आज तेजी रही। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है।
दिल्ली में आज सोने का भाव
13 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,160 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
कल शाम दिल्ली में ये रहा सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सत्र में सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 800 रुपये उछलकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।