Gold Silver Rate Today : कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और यूएस डॉलर इंडेक्स में नरमी के बीच आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी आई। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सोने का सेफ हेवन डिमांड में मजबूती आई है। फिल हाल MCX पर 10.15 बजे के आसपास सोना 1,711 रुपए यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 162,010 पर और चांदी 9,036 रुपए यानी 3.38 रुपए की तेजी लेकर 276,196 रुपए पर नजर आ रहा था। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो COMEX पर आज सोने का रेट 68.30 डॉलर यानी 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 5,172 के आसपास दिख रहा है। इसने 5,195.80 डॉलर का इंट्राडे हाई और 5,127.10 डॉलर का इंट्राडे लो छुआ। इसकी ओपनिंग 5,152.40 डॉलर प्रति औंस पर हुई थी।
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि US डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट की वजह से सोना मजबूत हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतें $119.43 प्रति बैरल से गिरकर $90 प्रति बैरल हो गई हैं। क्रूड में इंट्राडे में लगभग 4 फीसदी का नुकसान हुआ है। कल के 52-हफ्ते के हाई $119.43 प्रति बैरल से इसमें लगभग 25% की गिरावट आई है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का मार्च वायदा 8.95 रुपए यानी 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 1,203 रुपए पर और क्रूड का मार्च वायदा 413 रुपए यानी 4.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,365 रुपए पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं, नैचुरल गैस का मार्च वायदा 0.70 रुपए यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 289.70 रुपए पर दिख रहा है।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल बताने के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड मिनी और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Gold mini (Apr) कॉन्ट्रैक्ट में 160000 रुपए के आसपास, 158800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 162200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, NATURAL GAS (MAR) वायदा में 288 रुपए के आसपास, 281 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 300 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।