Gold Rate Today: देश के इन 11 बड़े शहरों में सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए कितने कम हुए दाम

Gold Rate Today: आज सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव में थोड़ी गिरावट नजर आई। देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट सोने के भाव में 100 से 200 रुपये तक की गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 60,430 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट में 250 रुपये की तेजी आई

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate Today: आज सोमवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव में थोड़ी गिरावट नजर आई। देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट सोने के भाव में 100 से 200  रुपये तक की गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 60,430 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट में 250 रुपये की तेजी आई और ये 55,400 रुपये पर है। चांदी का भाव फ्लैट रहा और ये 77,000 रुपये पर रहा। यहां जानते हैं कि देश के बड़े शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,400 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।


आगरा में गोल्ड का रेट

आगरा में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 55,400 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

भोपाल में गोल्ड का रेट

भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,300 रुपये प्रति10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,330 रुपये प्रति 10 ग्राम देने होंगे।

पटना में गोल्ड का रेट

पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 55,400 60,430
मुंबई 55,250 60,280
कोलकाता 55,250 60,280
लखनऊ 55,500 60,530
बंगलुरु 55250 60,410

इस आधार पर तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Daily Voice : बैंकिंग सेक्टर में अगली कई तिमाहियों तक बनी रहेगी तेजी, कंज्यूमर सेक्टर का वैल्यूएशन महंगा

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।