भारत में सोने को लेकर प्रेम बढ़ा है। देश में 2021 में सोने का रिकॉर्ड इंपोर्ट हुआ है। 2021 में भारत का गोल्ड इंपोर्ट दो गुना हुआ है। इस साल भारत ने गोल्ड इंपोर्ट में 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने गोल्ड इंपोर्ट पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2021 में भारत में 5570 करोड़ डॉलर का सोना इंपोर्ट हुआ है। वहीं, 2020 में देश में 2300 करोड़ डॉलर के सोने का इंपोर्ट हुआ था। कोरोना प्रतिबंधों से चलते 2020 में गोल्ड इंपोर्ट घटा था। 2020 में कोरोना के कारण शादियां 2021 के लिए टाल दी गई थीं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में अक्टूबर और नवंबर में भारत में मांग बढ़ी है। 2021 के त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ी है। कीमतों में गिरावट से भी सोने की मांग बढ़ी है। मांग को पूरा करने के लिए सोने का इंपोर्ट बढ़ा है।
जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन के चलते 2022 की जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट घट सकता है। देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई राज्यों ने कोरोना प्रतिबंध लगाए हैं। कोरोना प्रतिबंधों की वजह से सोने की मांग गिर सकती है। हालात सामान्य होने पर मांग बढ़ने की उम्मीद है।
US की क्रूड इंवेंटरी बढ़ी,क्रूड की तेजी पर लगी लगाम
दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ने से क्रूड की मांग में गिरावट की आशंका है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। क्रूड की 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। 80 डॉलर के ऊपर खुलने के बाद क्रूड में मुनाफावसूली देखने को मिली है। ब्रेंट के भाव में 1.25% से ज्यादा की गिरावट आई है। WTI का भाव 77 डॉलर के नीचे आ गया है। MCX पर भी क्रूड का भाव 5800 के नीचे है। MCX पर कच्चा तेल 1.5% से ज्यादा टूटा है। US में क्रूड की इंवेंटरी बढ़ने से दबाव बना है। FED समय से पहले टेपरिंग शुरू कर सकता है। दुनिया में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रॉन को रोकने के लिए कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं। कई देशों में फिर से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे निवेशकों को क्रूड की मांग में कमी आने की आशंका है।