HDFC Bank के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को सिर्फ 9% का रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले बेंचमार्क सेंसेक्स का रिटर्न 24% रहा। हालांकि अब ब्रोकरेज फर्म Emkay का मानना है कि तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इसमें अच्छी तेजी आ सकती है।

ब्रोकरेज फर्म Emkay का कहना है कि HDFC Bank की इन-लाइन क्रेडिट ग्रोथ साल-दर-साल के आधार पर 16% रही वहीं तिमाही-दर-तिमाही आधार पर फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में ज्यादा बैलेंस्ड रहा।
ब्रोकरेज फर्म Emkay के नोट के मुताबिक, "इस बैंक के शेयरों का प्रदर्शन प्रतिद्वंदी कंपनियों और शेयर के अपने स्टैंडर्ड के मुकाबले भी कमजोर रहा है। इसकी बड़ी वजह रही कि RBI ने इसके कार्ड और डिजिटल इनिशियेटिव पर रोक लगाने और कोरोनावायरस संक्रमण के कारण एसेट क्वालिटी डिसरप्शन का शेयरों पर असर पड़ा है।"
हालांकि Emkay के एनालिस्ट्स का मानना है कि बैंक ने कोविड के असर से निपटने के लिए अच्छा बफर बनाया है और आगे इसमें अच्छी तेजी आने की उम्मीद है। Emkay का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद कंपनी के शेयर वाजिब वैल्यूएशन पर हैं।
Emkay ने HDFC Bank का टारगेट प्राइस 2050 रुपए तय किया है। बुधवार को HDFC Bank के शेयर 1562 रुपए पर बंद हुए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।