MCX Gold Rate Today: सोना 243 रुपये हुआ सस्ता, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

MCX Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 242 रुपये की गिरावट के साथ 78,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MCX Gold Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

MCX Gold Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 242 रुपये की गिरावट के साथ 78,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी महीने में सप्लाई वाले सोने के अनुबंध का भाव 242 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,671 लॉट का कारोबार हुआ।

सोने के भाव में आई गिरावट

बाजार एक्सपर्ट ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,713.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।


8th Pay Commission: चपरासी, क्लर्क, टीचर्स से लेकर IAS अधिकारी की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी, 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।